
नर्मदापुरम / आगामी 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर नर्मदापुरम में विविध पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के आयोजन को लेकर भारत भवन में पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निर्णय अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे सदर बाजार स्थित देवा माई समाधि स्थल पर पौधरोपण से होगी। इसके पश्चात उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को सीड बॉल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा सके। बैठक में नगर के समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से श्री चंद्रकांत अग्रवाल, डी.एस. दागी,विलास नीले, के.के. अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश भदौरिया, श्रीमती जयबाला निगम, लालू खुरपा, आलोक शर्मा, आशीष गुप्ता, एम.एल. मालवीय, नरेश एवं श्री त्रिपाठी उपस्थित रहे।
युवा आयाम से कुश दुबे, शिवा डोगरे, सोनू तिवारी एवं कपिल ने सहभागिता की। वहीं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से अमित नामदेव, जितेन्द्र एवं विकेश राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का संकल्प लिया।

