
नर्मदापुरम / NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने और भारी गड़बड़ियां के आरोपी के कारण परीक्षा को रद्द कर दिए जाने पर कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन 30 मई शनिवार मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में किया जाएगा। नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि NEET पेपर लीक एवं परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। जिसे देखते हुए कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शाम 4:00 बजे एकत्रित होगे । नर्मदापुरम जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने कार्यकर्ताओ सहित भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लें। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

