
नर्मदापुरम / दिनांक 16/05/2026 को फरियादी हंसराज पिता गणेश पराङकर निवासी पंद्राखेडी थाना मोहगांव पांडुर्णा ने थाने पर रिपोर्ट किया कि उनकी काले रंग की एक्टिवा स्कुटी जिसका रजिस्ट्रेशन क्रं. MH49BU7937 कीमत 70,000 रू. नीमबाङा पहली गली रोड किनारे इटारसी में दिनांक 13/05/2026 को रात करीब 08.30 बजे खड़ी थी, जो रात 11/00 बजे वापस आने पर नही मिली कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 455/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में अज्ञात चोर की तलाश आस पास सीसीटीव्ही कैमरे देखकर की गई एवं मुखबिरो से पता किया जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहा है। जो तत्काल मुखबिर द्वारा बताये स्थान गैरिज लाईन पहुँचकर मय स्टाफ के घराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश रैकवार पिता चंद्रभान रैकवार उम्र 40 साल निवासी देशबंधुपुरा इटारसी का होना बताया। पुछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त स्कूटी शराब के नशे में ले जाना बताया एवं 18 बंगला खंडहर में रखना बताया। जिससे उक्त स्कूटी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही हेतु मय आरोपी के थाने लेकर आए।
नाम आरोपीगण……
1 – प्रकाश रैकवार पिता चंद्रभान रैकवार उम्र 40 साल निवासी देशबंधुपुरा इटारसी जिला नर्मदापुरम।
जप्ती…..
एक काले रंग की एक्टिवा स्कुटी जिसका रजिस्ट्रेशन क्रं. MH49BU7937 कीमत 70,000 रू.।
महत्वपूर्ण भूमिका….
निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना इटारसी, प्र. आरक्षक संजय पाठक, आरक्षक अंकित, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक नरेन्द्र राजपूत थाना इटारसी की रही।

