

नर्मदापुरम / शुक्रवार को नगरपालिका के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका में आयोजित समारोह में उनको भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नगरपालिका में कार्यरत पंप आपरेटर ओमप्रकाश सोनी और सफाई संरक्षक रेवाबाई आज सेवानिवृृत्त हो गए। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा साल श्रीफल के साथ ही स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया। सेवानिवृत्ति समारोह में पार्षद दुर्गेश चौधरी, वंदना चुटीले, पूर्व पार्षद तेजकुमार गौर, देवेंद्र सिंह, संजय लुटारे आदि उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों को नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उन्हें दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने कहा कि आपकी कर्तव्य परायणता और निष्ठा को आमजन हमेशा याद रखेंगे।

