
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की सहमति से केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास द्वारा नर्मदापुरम केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर सागर सराठे को मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना कर आशा की, कि आपको मनोनीत किए जाने से संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। उक्त जानकारी
अनिल रैकवार प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

