नर्मदापुरम / संगठन सृजन के तहत कांग्रेस निरंतर जमीनी स्तर पर सक्रिय है इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस से विधानसभा होशंगाबाद के लिए नियुक्त प्रभारी नवनीत मालवीय ने नगर में विभिन्न वार्डो मंडलम में जाकर बैठक की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस की बैठक में विधानसभा प्रभारी श्री मालवीय ने नगर अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह वार्ड स्तर पर जाकर 25 सदस्यों की वार्ड कमेटी एवं मंडलम स्तर पर 11 सदस्य की कमेटी का शीघ्र गठन करें। बैठक को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री केलु उपाध्याय, संगठन महामंत्री मधुसूदन यादव, अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, नगर प्रभारी प्रदीप दुबे, सह प्रभारी सुशील गौर, मीना वर्मा, अजीत विष्ट, गुलाम हैदर, हेमंत चौधरी, बबलू राठौर, कुलदीप राठौर, कपिल यादव, तेजकुँअर सिसोदिया, ज्योति मालवीय, गुमान मांडले, अमित खत्री, गुलाम मुस्तफा, ऋतिक चौहान, बलबीर चौहान, आफरीद, तुकाराम यादव, आयुष्मान अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे एवं आभार फैजान उल हक ने व्यक्त किया।

