
सिवनी मालवा / भीषण गर्मी के बीच हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उत्पन्न पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उईके से मुलाकात कर नागरिकों की परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दीपक दीक्षित ने सीएमओ से मांग की कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन से भी मिल कर क्षेत्र में आ रही पानी की कमी और नागरिकों की परेशानियों की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही नगरपालिकासी एम ओ अमर सिंह उईके ने पानी को लेकर आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वाशन दिया।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था बनाए रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने तत्काल इंजीनियर चंद्रकांत कवर को निर्देश दिए कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है, वहां शीघ्र निरीक्षण कर समस्या का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आने वाले समय में सिवनी मालवा क्षेत्र में कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो।
नगरपालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं अमर सिंह उईके ने जनहित में सार्थक कर्म करते हुए कहा कि किसी भी वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं होने देंगे, ओर पानी को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर करेंगे।
दीपक दीक्षित ने नागरिक हित में त्वरित कार्रवाई के लिए सीएमओ अमर सिंह उईके एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी दीपक दीक्षित के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर हमेशा सक्रिय रहते हैं और आम लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

