
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 29 मई को आदर्श महिला क्लब एवं मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने मिलकर आचार्य पंडित अजय दुबे के सौजन्य से आयोजित सर्वजन कल्याणकारी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ महिमा पर संतो द्दारा प्रवचन में श्रद्धालुओं को पंछी की रक्षा हेतु माटी के सकोरे वितरित किये। ताकि सभी श्रद्धालुओं अपने अपने घर पर पंछियों के लिये पानी रख सके। सकोरे वितरण करने में संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार, राम गोपाल चौबे, आशा खण्डेलवाल, भावना चावरा, अशोक श्रीवास्तव, सुरभी अग्रवाल के साथ आचार्य पंडित अजय दुबे, कथा वाचक संत चंद्रशेखरानंद महाराज, जितेंद्रयानंद महाराज एवं भक्तगण उपस्थित रहे, सभी श्रद्धालुओं ने धन्यवाद किया।

