

नर्मदापुरम / पावन पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर पूजन अर्चन के अलावा गरीब बेसहारा को भोजन प्रसादी कराने का विशेष महत्व माना गया है। इसी मान्यता के साथ इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रायल के सदस्यो द्वारा आसरा वृद्धा आश्रम पहुचकर बुजुर्गो को भोजन सेवा कि गई। जिसमे उन्हे सात्विक भोजन, फल एवं जूस प्रदान किये गये। क्लब कि सचिव कविता करैया ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों के तारतम्य मे वृद्धजन सेवा का एक प्रयास क्लब द्वारा किया गया। आगे भी जरूरत अनुसार इस तरह के कार्य किये जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष ममता शर्मा, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विनीति जैन, रीति जैन, भारती चौकसे, आरती चौकसे, आरती पारे, रिचा दुबे, रिचा शर्मा, आरती फौज़दार, पूजा मिश्रा सहित सदस्य एवं वृद्ध आश्रम प्रबंधन मौजूद रहे।

