




नर्मदापुरम / बुधनी / अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस एवं International Day of Action for Women’s Health के अवसर पर Trident Group की CSR पहल के अंतर्गत मधुबन हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को समर्पित विशेष स्वास्थ्य अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान श्री राजिंदर गुप्ता जी एवं मधु मैम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के तहत सभी महिला लाभार्थियों को निःशुल्क OPD परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन, शुगर एवं थायरॉइड जांच निःशुल्क की गई तथा उन्नत जांचों पर 30% तक की छूट भी दी गई।
अभियान के दौरान महुकला, ग्वाडिया एवं पतालखो जैसे आसपास के गांवों में जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। ऑटो रिक्शा घोषणाओं, पंपलेट वितरण एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में ग्वाडिया गांव में विशेष Menstrual Health Camp आयोजित किया गया, जहां महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सेनेटरी पैड वितरण भी किया गया। इस शिविर में कुल 75 महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
पूरे अभियान के माध्यम से कुल 136 महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता की दिशा में ट्राइडेंट ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

