
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश अधिवक्ता संघ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में इस वर्ष दिसंबर में केरल मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश अधिवक्ता संघ की क्रिकेट टीम का ट्रायल फ्लड लाइट की रोशनी में इंदौर में आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश अधिवक्ता क्रिकेट संघ के सचिव दीपक नाईक ने बताया कि गत वर्ष भी मध्य प्रदेश की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ गई थी। इसके कोच नर्मदापुरम के अधिवक्ता दीपक तिवारी थे और इस टीम ने प्लेट फाइनल जीता था। इस बार टीम के चयन के लिए दीपक तिवारी अधिवक्ता नर्मदापुरम, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्वप्निल सक्सेना झाबुआ और आलोक सिसोदिया इंदौर को चयनकर्ता बनाया गया। मध्यप्रदेश से ट्रायल्स के लिए 26 खिलाडी चुने गए थे। जिसमे अधिवक्ता नीलेश जराठे जो कि ऑल राउंडर खिलाडी है, को भी इस ट्रायल के लिए चुना गया, उन्होंने भी अपना शानदार शानदार प्रदर्शन किया । चुनी हुई टीम मध्य मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की टीम के रूप में केरल में नेशनल खेलेगी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी एवं सचिव मनोज कुमार जराठे जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

