
नर्मदापुरम / बीती रात गुप्ता ग्राउंड स्थित हीरो होंडा शोरुम के वर्कशॉप के एसी में ब्लास्ट हो जाने से आग लग गई। जिसकी सूचना पाकर शोरुम के अधिकारी तथा कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचकर अग्नि शामक यंत्रों से आग बुझाकर आग पर काबू पाया। शोरुम में कार्यरत राजेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, जसवंत राव द्वारा बताया गया कि बिजली लाईन में लोड बढ़ने से एसी में ब्लास्ट हुआ। जिसकी सूचना शोरुम के गार्ड विष्णु थापा तथा विनोद प्रजापति द्वारा प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलने पर राजेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा तथा जसवंत राव द्वारा तुरंत शो रूम पहुंच कर आग पर काबू पाया गया एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी जा चुकी थी, किन्तु दमकल के पहुंचने से पहले कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि विगत कई दिनों से लोड बढ़ने के कारण शोरुम में फेस जाने की समस्या हो रही थी जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी जा रही थी, किंतु विभाग द्वारा फेस की मरम्मत के कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते आज यह हादसा हो गया। जैसा कि वर्कशॉप के सहायक प्रबंधक अजय शर्मा द्वारा बताया गया।

