
नर्मदापुरम / संवाद सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 8 स्थित बस्ती में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को जाना गया। बस्तीवासियों ने बताया कि वे मूलभूत सुविधाओं से संतुष्ट हैं, लेकिन भूमि के पट्टे नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उचित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील सरकार समाज के हर वर्ग के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में नगर संयोजक हरि सेवारिया भी उपस्थित रहे।

