
इटारसी / जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी गणों के बीच ब्लॉक नगर प्रभारी सह प्रभारी का कार्य विभाजन जिला प्रभारी संजय शर्मा की स्वीकृति उपरांत किया गया है। सभी जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी सह प्रभारी साथियों से आशा है आपके सहयोग सक्रियता समन्वयता से संगठन में ब्लॉक नगर स्तर पर और सक्रियता आएगी। समस्त प्रभारी सह प्रभारी साथी गण आप शीघ्र ही अपने प्रभार के ब्लॉक नगर में पहुंचकर बी एल ए 2 मंडलम पंचायत वार्ड स्तर की संगठनात्मक बैठक लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को अवगत करायें। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

