
नर्मदापुरम / प्रति गुरुवार अनुसार मां नर्मदा जी के गोल घाट काले महादेव तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, मां नर्मदा जी के घाट पर झाड़ू लगाकर कचरा उठाया ग्वाल नर्मदा सेना का स्वच्छता अभियान निरंतर जारी हैं। ग्वाल नर्मदा सेना ने संकल्प लिया कि न गंदगी फैलाएंगे, न फैलने देंगे। सेना संरक्षक धनराज यादव ने सभी सदस्यों से अपील की, कि शासकीय कार्यक्रमों में सभी को मदद करनी चाहिए। ग्वाल सेना अध्यक्ष मोहन यादव ने मां नर्मदा में स्नान कर रहे श्रद्वालुओ से निवेदन किया कि शैंपू, साबुन का उपयोग न करे। नर्मदा तट को स्वच्छ व सुन्दर रखे, सफाई अभियान में मोहन यादव, धनराज यादव, सुनील पप्पू यादव, तुकाराम यादव, शैलेंद्र यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

