सिवनी मालवा / ग्राम पंचायत बघवाड़ा में सामुदायिक मंगल भवन निर्माण कार्य का शुभ भूमि पूजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। मंगल भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। जो आने वाले समय में ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि ग्राम के विकास, सामाजिक एकता और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंगल भवन बनने से ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठक एवं अन्य आयोजनों हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए भूमि दान देने वाले स्वर्गीय मधुकर राव केकरे की पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूँ। समाजहित में उनके परिवार द्वारा दिया गया यह योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनके सुपुत्र दिलीप केकरे व समस्त केकरे परिवार का हृदय से अभिनंदन करते हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहें। ग्राम बघवाड़ा के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार, समाजहित के कार्यों के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद, सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं।

