

माखन नगर / मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर के आव्हान पर संभाग समन्वयक कौशलेष प्रताप तिवारी एवं जिला समन्वयक पवन सहगल के निर्देशन में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव तथा मानागांव ने विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में ग्राम में जल कलश यात्रा, जल स्रोत पूजन, श्रमदान और संगोष्ठी का आयोजन किया। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव द्वारा जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि जल का कोई विकल्प नहीं है, इसे सिर्फ सहेजा जा सकता है और व्यर्थ व्यय नहीं करना ही समाधान है। इस अवसर पर परामर्शदाता मनीष यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश, संदीप, मोहन, कल्लू पटेल, सुमेर सिंह, विनय यादव, देवेन्द्र, भागीरथ यादव, लक्की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखी उपस्थित रहे।

