
सिवनी मालवा / भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेमशंकर वर्मा द्वारा बघवाड़ा स्थित निज कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरों से बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सभी से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश……..
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से सामने आए।
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत – विधायक वर्मा…….
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का विश्वास एवं स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भावना के साथ वे निरंतर क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का जताया आभार…..
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जनसुनवाई में पहुंचे सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

