

नर्मदापुरम / सीहोर / आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर के सभा कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया ।
जनसुनवाई की मुख्य विशेषताएं……
सीधा संवाद….
जनसुनवाई के क्रम में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना ।
शिकायतों का विवरण…..
आज की जनसुनवाई में कुल 31 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया ।
त्वरित कार्यवाही…..
जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता से कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत भी उपस्थित रही ।

