
नर्मदापुरम / ईद उल अज़हा बकरा ईद का त्यौहार 28 मई को मनाया जाएगा। कुर्बानी के प्रतीक इस त्यौहार पर बकरे की कुर्बानी की जाती है। मुस्लिम समाज के लोग शहर और आस पास के कस्बो मे लगे बकरा बाज़ार से कुर्बानी के बकरो को खरीद कर लाते है और उनकी खिदमत करते है। सदर बाजार में मायशा का नवाब नकरा बकरा आया है। ये बकरा प्रतिदिन एक लीटर दूध पीता है और काजू, बादाम खाता है। घर के नन्हे बच्चे इसके प्रति स्नेह भाव से इनकी सेवा करते है।इसका वजन 140 किलो है, जिसकी कुर्बानी ईद के दिन की जाएगी।

