
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 27 मई को पुलक परिवार एवं भारतीय जैन संगठन ने संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मीनाक्षी परिसर में पूर्व सॉंसद एवं मध्यप्रदेश आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉं. कृष्णा पाल सिंह यादव के आतिथ्य में अर्पित की। श्री यादव ने दुख जताया ओर बोला कि निश्चित ही बहुत दुखद घटना है। आगे प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगा कि साधु संत को प्रशासनिक सुविधा प्रदान की जाये। निश्चित ही साध्वी का जीवन त्याग तप साधना से प्रेरणास्रोत रहा। वह सदैव जैन समाज को आत्मकल्याण की शिक्षा देती रही।श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सम्भागीय कार्यालय प्रभारी हंसराय एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, सभी ने अपने अपने विचार रखे।
मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण समाज को बहुत दुख है। हम सब उनके लिये प्रार्थना करते है कि ईश्वर उनको अपने चरणों मे स्थान दें व मोक्ष की प्राप्ति हो। संरक्षण सत्येंद्र फौजदार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा साध्वी के जीवन में धर्म कल्याण का मार्ग होता है, जो तप से जीवन को सफल बनाती है। संरक्षण डॉं. राजेन्द्र जैन ने कहा जब को परिवारिक जीवन से ऊपर उठ जाता ओर धर्म के मार्ग पर चलने लगता है। तब वह साध्वी वाला जीवन जीने लगता हैं। पुलक मंच अध्यक्ष एन सी जैन ने कहा जब भी हमारे कोई साधु संत का विहार होता है, तो पुलिस को विशेष सुरक्षा प्रदान करना चाहिए। भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष डॉं. प्रदीप जैन ने कहा हमारे साध्वी जैन समाज की आध्यात्मिक धरोहर है सभा में नीरजा फौजदार, संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, संरक्षक डॉं. आर के जैन, संगठन जैन समाज अध्यक्ष डॉं. प्रदीप जैन, सचिव शाह, अरुण जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सिघई, प्रदीप जैन, महामंत्री अनीता अरुण जैन, उपाध्यक्ष अनीता आर एल जैन, रेखा गोयल, निशॉंत फौजदार, अपूर्व जैन आदि उपस्थित थे, सभी ने भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

