<img src="https://satyakiawaaz.com/wp-content/uploads/2026/05/Screenshot_20260527_145456_WhatsApp.jpg" alt="" width="925" height="544" class="alignnone size-full wp-image-20714" /
इटारसी / देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें कांग्रेस द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं देश के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, कर्मचारी कांग्रेस कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भरत राजपूत, चंद्रकांत बहारे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमल सरकार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण गौर, पूर्व पार्षद लखन राठौर, कांग्रेस नेता हरीश मालवीय, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्त्तवार, अतुल तिवारी, सुशील बस्तवार, प्रमोद कलोसिया, मयंक कलोसिया, आशीष रैकवार, गणेश सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

