
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खारदा द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम खारदा में कलश यात्रा निकाली गई। जल स्रोत पूजन की तथा सेमरी हरचंद मार्ग पर स्थित सिद्ध महाराज मंदिर डोब झिरना ग्राम पंचायत खारदा पर श्रमदान किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, वीरेंद्र यादव मानागांव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खारदा अध्यक्ष प्रदीप दीवान धुर्वे, सचिव अरुण धुर्वे, शिवा, सुजीत धुर्वे, रामफल उईके, संदीप धुर्वे, गुड्डू प्रजापति, आकाश धुर्वे एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

