नर्मदापुरम / सुप्रसिद्ध सेठानी घाट पर प्रति पूर्णिमा को होने वाली माँ नर्मदाजी की महाआरती गंगादशहरा के पावन पर्व पर पंच विप्रजनों द्वारा आचार्य रचित खड्डर के आचार्यत्व में सम्पन्न हुई । गंगा दशहरा के पर्व पर नर्मदाजी के साथ गंगा जी की भी आरती हुई । आरती में सैकड़ो भक्तों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।

