

सिवनी-मालवा / नर्मदापुरम जिले कि तहसील सिवनी मालवा में दिनांक 20/5/2026 दिन मंगलवार जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार नितिन झोड को जानकारी देते हुए बताया कि वानापुरा पी.डब्लू.डी रेस्ट हाऊस के अन्दर एक अंग्रेजों के जमाने का बारूद खाना है, जिसे बाद में पी.डब्लू. डी. ने सामान रखने के लिए स्टोर रूम बना लिया था। जो कि आज खण्डर बन चुका है एवं पूरी तरह से छतिग्रस्त एवं जर्जर हालत में है। इस खण्डर टीन सेट के अन्दर जहरीले कीड़े मकोड़े ने अपना घर बना लिया है। आये दिन वार्ड वासियों एवं आने जाने वाले राहगीरों का दिखा करतें है। जहरीले कीड़े मकोडों से बड़ा हादसा हो सकता है। ये किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते है। इसकी सूचना लगातार 9 माह से पी.डब्लू.डी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी जा रही है। पी.डब्लू.डी. एस.डी.ओ. एवं पी.डब्लू.डी. कर्मचारियों को लगातार वार्ड वासियों एवं रहवासियों के द्वारा लगातार सूचना दी जा रही है। लेकिन पी.डब्लू.डी. के अधिकारी लापरवाही वरत रहें है एवं टीन सेट को नहीं तोड़ा जा रहा है। वही मंगलवार जनसुनवाई में ज्ञापन के माध्यम से एक बार फिर अवगत कराया गया। जनसुनवाई में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी राजकुमार जकनोरे से जब तहसीलदार नितिन झोड ने जानकारी ली, तो राजकुमार जकनोरे ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राजकुमार जकनोरे जनसुनवाई तो जाते हैं लेकिन समस्या बही कि बही बनी रहती है। 9 महिने पहले भी राजकुमार जकनोरे ही जनसुनवाई में थे एवं समस्या को लगातार अनदेखी कर रहें हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दिनांक 26/5/2026 दिन मंगलवार को जनसुनवाई में ज्ञापन के माध्यम माध्यम से मांग कि गई है कि अंग्रेजों के समय का पुराना टीन सेट (अंग्रेजों का बारूद खाना) को शीघ्र से शीघ्र तोड़ा जाऐ ताकि रहवासी और राहगीर बडी दुर्घटना से बचा सके। तहसीलदार नितिन झोड ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही मामले पर जांच कर कार्रवाई कि जाऐगी।

