
सिवनी मालवा / धरमकुंडी / प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” घोषित किए जाने के तहत, खरीफ बुआई से ठीक एक महीने पहले किसानों को जागरूक करने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसी सिलसिले में दिनांक 26-05-2026 को ग्राम पंचायत धरमकुंडी जनपद पंचायत सिवनी मालवा के कार्यालय में कृषि रथ कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में, स्थानीय कृषकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गांव-गांव पहुंचेगा ‘कृषि रथ’……
बैठक में बताया गया कि अगले 10 दिनों तक विकासखंड के गांव-गांव में ‘कृषि रथ’ दौड़ेगा। यह रथ प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों को कवर करेगा, जिसके माध्यम से किसानों को खेती के बदलते तौर-तरीकों और सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा।
इन मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रही बैठक…..
बैठक के दौरान किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जो ‘कृषि रथ’ अभियान का मुख्य हिस्सा हैं।
परली प्रबंधन और जैविक खेती……
किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा और पराली प्रबंधन के साथ-साथ जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे।
मिट्टी जांच व स्वास्थ्य कार्ड….
खेतों की मिट्टी की जांच और स्वाइल हेल्थ कार्ड के महत्व को समझाया जाएगा ताकि किसान जरूरत के अनुसार ही खाद का उपयोग करें।
ई-टोकन से खाद वितरण, खाद वितरण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ई-टोकन प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद…..
इस अभियान की सबसे खास बात यह होगी कि कृषि वैज्ञानिक सीधे किसानों से जुड़कर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
बैठक में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि…..
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृषि और पंचायत विभाग के निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने किसानों का मार्गदर्शन किया।
शेर सिंह दरबार जनपद पंचायत सदस्य, कमल सिंह तोमर जनपद पंचायत सदस्य, शांतिलाल पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी – SADO, मयंक यादव BTM, संजय तिवारी (DRP), जितेन्द्र राजपूत पटवारी, डॉ० शालिनी मिश्रा AEO, रूपचन्द्र सिसौदिया (GRS) मुकेश हनोतिया ग्राम कोटवार।
उपस्थित कृषक गण…..
इस दौरान क्षेत्र के अनेक उन्नत और जागरूक किसान भी मौजूद रहे, जिन्होंने कृषि रथ अभियान के उद्देश्यों को समझा।
राकेश गौर, सूरज गौर, प्रहलाद गौर, दानवीर गौर, हरिओम प्रजापति, लखन लाल, मुकेश कुमार, अनिल धुर्वे।
धरमकुंडी में आयोजित हुई, इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और कृषकों ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाएंगे ताकि क्षेत्र का प्रत्येक किसान इस योजना का लाभ उठा सके और खरीफ की बुआई से पहले आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों से लैस हो सके।

