
नर्मदापुरम / नगरागमन पर आज खाद्य नागरिक निगम के अध्यक्ष केपी यादव का नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा नेता रोहित गौर आदि अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ध्यान रहे कि निगम अध्यक्ष श्री यादव यहां गंगा दशहरे पर आयोजित मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होने के लिए आए थे।

