
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा नगर के समस्त नालों को पक्का किया जा रहा है। जिसके चलते आज समेरिटंस स्कूल से लेकर भोपाल तिराहे का नाला निर्माण कार्य चल रहा है। आज पटवारी कालोनी में हो रहे निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नाले का बारीकी से अवलोकन किया तथा इंजीनियर्स से जानकारी ली।
उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान नाले की हाइट बढ़ाने तथा समय सीमा में निर्माण कार्य करने के एजेंसी को निर्देश दिए।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि समेरिटंस स्कूल के पीछे से लेकर भोपाल तिराहे तक बन रहा नाला बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके बनने से बारिश में बनने वाली बाढ़ की स्थिति छुटकारा मिल जाएगा। आज निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

