नर्मदापुरम / आज मंगलवार को सभांगीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक के द्वारा वन स्टाॅप सेंटर में उपस्थित महिला हितग्रहियों की काउंसलिंग की। श्रीमति त्रिपाठी ने वन स्टाॅप सेंटर के कर्मचारियों से चर्चा की तथा उनके कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर सभांगीय संयुक्त संचालक कार्यालय नर्मदापुरम से सौरभ साहू तथा वन स्टाप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

