
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम में शूट हुई फ़िल्म ”द नर्मदा स्टोरी” का आज ऑल इण्डिया लेवल पर ट्रेलर रिलीज किया गया। फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग नर्मदापुरम जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगभग 40 दिन चली थी। जिसे लेकर आज नर्मदापुरम स्थित होमसाइंस कॉलेज के सांस्कृतिक हॉल में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ‘द नर्मदा स्टोरी’ फ़िल्म महिला शक्ति प्रधान फ़िल्म है। जिस आधार पर आज गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच ट्रेलर को रिलीज किया गया। कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता शरद सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में नर्मदापुरम की पहचान नर्मदापुरम ही रखी गई है जो 12 जून को ऑल इण्डिया स्तर पर रिलीज होने जा रही है । फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता मुकेश तिवारी, रघुवीर यादव, सिमाला प्रसाद, जरीना वहाव के साथ शरद सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्य कामिनी जैन के साथ कॉलेज स्टाफ और छात्राये बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यक्रम में जीतेन्द्र वर्मा, आशीष मालवीय, अब्दुल सलीम, सुमित शर्मा, देवेंद्र बेस, धर्मेंद्र दीवान, राजेंद्र परिहार दुर्गेश सिंह के साथ आकाश शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दौरान के अभिनेता शरद सिंह ने कहा कि फ़िल्म रिलीज के बाद कालेज की स्टूडेंट्स के लिए टॉकीज में फ्री शो भी कराया जायेगा। रिलीज कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आशीष मालवीय ने किया। फ़िल्म में स्थानीय कलाकार भी दिखाई देंगे।

