

नर्मदापुरम / आज इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं नर्मदापुरम जिले की महिला कांग्रेस प्रभारी रूपाली शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की विशेष उपस्थिति में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी रूपाली शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी बहनों को अपने-अपने घर से निकलकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करना है। आगे उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी महंगाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने संबोधन में विस्तार स्थान दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सभी मातृशक्ति से एकता के साथ एकत्रित होकर जिले में चलने का आवाहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा पहले भी जिले में मातृशक्ति बहुत सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं और आप सभी से भविष्य में भी आशा है कि आप का सहयोग कांग्रेस पार्टी को निरंतर मिलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नेहा चावरे, नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना वर्मा, इटारसी नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष रफतजहा सिद्दीक, वरिष्ठ पार्षद सीमा भदोरिया नगर महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नसीम खान, पार्षद रामाचंद्रवंशी, अंशु मालवीय, पार्षद वंदना ओझा, जिला कांग्रेस महासचिव रतना गौर, निकिता इरपाचे, खुशबू झलिया, सरोज विश्वकर्मा आदि महिला नेत्रियों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संध्या बस्तवार, अंजलि कलोसिया माधवी चौरे, रितु चौरे, प्रीति यादव, विनिता बस्तवार, निखत गोलंदास, निशा नागेश, सोनू नागेश, मोनिका झलिया आदि महिला कांग्रेस नेत्री मौजूद थी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

