
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम द्वारा विजयशंकर यादव (सहायक शिक्षक) के पद से अपनी 42 वर्ष की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर लिऐ हैं। सेवा कार्यकाल एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला कोटगांव में पूर्ण हुआ था। आज गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने उनके निज निवास ग्राम गूजरवाड़ा में शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, गेंदालाल यादव , मौसम विनेश यादव, शुभम्, आकाश, एकता उपस्थित रहे।

