

नर्मदापुरम / सोमवार को ग्राम रूपापुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन) के तत्पाधान में जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जलस्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा के आयोजन सहित माता मंदिर प्रांगण ग्राम रूपापुर में बैठक आयोजित की गई।
प्रस्फुटन समितियों ने मनाया गंगा दशहरा पर्व…..
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक नरेन्द्र देशमुख के मार्गदर्शन में विकासखंड नर्मदापुरम के सेक्टर क्रमांक 05 के ग्राम रूपापुर में गंगा दशहरा पर्व के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। नवांकुर संस्था रामपुर नव सुदर्शन संस्था के सहयोग से प्रस्फुटन समितियों द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रूपापुर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जल स्रोतों की पूजन कर ग्रामवासियों ने ग्राम के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। भोपाल से पधारे हुए टास्क मैनेजर दरयाब सिंह सूर्यवंशी ने जल संरक्षण विषय पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज ग्राम रूपापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जल स्रोत का पूजन कलश पूजन, मंदिर परिसर स्वच्छता एवं कलश यात्रा के समापन में आरती कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम का उद्देश्य एवं जल संरक्षण का महत्व सदुपयोग बताया गया।
कार्यक्रम में टास्क मैनेजर दरयाब सिंह सूर्यवंशी, संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक पवन सहगल, ब्लॉक समन्वयक नरेन्द्र देशमुख, रूपापुर चिल्लई ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजेश यादव, जनपद सदस्य मैडम, माखन नगर परामर्शदाता मनीष यादव, नवांकुर संजय सराठे, ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दीपक दुबे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक इमरतलाल चौरे, विनोद यादव, मानकलाल यादव, कन्नू यादव, राधेश्याम दुबे, बंधु यादव, लक्ष्मण यादव, महावीर यादव, रामबगस यादव, मन्नूलाल चौरे, अशोक चौरे, चिरौंजीलाल चौरे, राजेश दुबे, राजेश चौरे, योगेश चौरे, संजीव यादव, भीम यादव, सुनील अहिरवार (सचिव), कमल चौरे, संतोष चौरे, सियाराम चौरे, कमल किशोर बाथरी, दौलत यादव, ललित दुबे, सोनू यादव, श्याम नारायण यादव, चंपा यादव, भगवानदास यादव, गोविंद यादव, रामचरण यादव, बाबू यादव, किशोरी यादव, संतोष सराठे, कन्हैया यादव, बद्री प्रसाद यादव, ओमप्रकाश चौरे, विश्राम अहिरवार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

