इटारसी / सिन्धी साहित्य अकादमी म. प्र. द्वारा पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा शाखा इटारसी के सहयोग से सिन्धी भाषा (देवनागरी लिपि) अध्यापन शिविर का आयोजन तारीख 14 मई से सिंधु भवन सिंधी कालोनी में प्रारंभ हुआ था। शिविर का समय शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक था। भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि शिविर 11 दिन तक चला। प्रतिदिन बच्चों को सिंधी साहित्य, तीज त्यौहार, शरीर के अंगों के नाम, खान-पान, वेशभूषा, फलों, सब्जियों, दिनों एवं महीनों की जानकारी पुस्तक के माध्यम से दी जा रही थी। 24 मई रविवार को समापन के दिन की ज्योत प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना शाम 6:00 बजे पूज्य पंचायत अध्यक्ष कैलाश नवलानी द्वारा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मिहानी, सचिव मनीष वसानी, कोषाध्यक्ष सोनू परियानी, संरक्षक मोहन मोरवानी, अशोक लालवानी, सह सचिव नंद चेलानी, भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी, संगीता चेलानी, सिमरन चेलानी, अनिशा सिंगवानी, युवा शाखा अध्यक्ष मुकेश खुरानी, महामंत्री गौरव फूलवानी एवं सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। समापन अवसर पर बच्चों ने शिविर के दौरान सीखे पाठों की विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक बहुत प्रसन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका स्वाती मेघानी ने किया अकादमी के द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये। कार्यक्रम में आए बच्चों एवं अभिभावकों को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका के कुशल संचालन के लिए पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा शाखा इटारसी द्वारा स्वाती मेघानी को सम्मानित किया गया।

