
नर्मदापुरम / हाल ही में गोवा में आयोजित 10वीं स्पोर्ट्स टूरिज्म ऑफ़ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में समेरिटंस स्कूल के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। स्पर्धा में क्रिकेट में समेरिटंस की टीम चैंपियनशिप में विजेता रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में भी उपविजेता रहने का गौरव हासिल किया। टीम के कोच की भूमिका में विनोद कुमार साहू रहे। प्रतियोगिता में क्रिकेट में बेस्ट बैट्समैन का खिताब अथर्व दीक्षित को मिला एवं मैन ऑफ द सीरीज नमन मीना को प्राप्त हुआ। वॉलीबॉल में दक्ष को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला एवं कबड्डी में बेस्ट डिफेंडर का किताब उत्कर्ष चौहान को मिला। इस उपलब्धि पर शाला के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, खेल प्रभारी डॉ. सचिन खंपरिया सहित समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

