
नर्मदापुरम / शहर के न्यायमूर्ति हनुमान मंदिर जिला न्यायालय में 108 सुंदर कांड का आयोजन जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा आज किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने बताया कि मंगलवार को 108 को सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुबह 7 बजे रखा गया है। श्री चौबे ने नर्मदा पुरम के सभी न्यायिक अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त अधिवक्ता साथियों से आह्वान किया है कि आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

