
इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित की गई नवीन जिला कार्यकारिणी में पूर्व विधायक के पी बस्तरवार के पुत्र सुशील बस्तरबार को सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर आज कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय के नेतृत्व में पूर्व विधायक केपी बस्तरवार के निवास स्थान पर पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय द्वारा गठित की गई जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले नवनियुक्त इटारसी शहर के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पद पर ओम सेन, जिला महासचिव पद पर रजनीकांत सोनकर, सचिव पद पर सुशील बस्तरवार, निशा नागेश, जमील अहमद भाई जान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिलेश पटेल का सम्मान बस्तरवार परिवार एवं कांग्रेस जनों द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष ओम सेन, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय , इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, रामनारायण गौर, हरीश मालवीय, जिला महासचिव रजनीकांत सोनकर, पूर्व पार्षद लखन राठौर, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार, प्रदीप पहलवान, हरीश अग्रवाल, सविता बस्तरवार, अखिलेश पटेल, रवि अग्रवाल, चंद्रकांत बहारे , संतोष बामने, जिला कांग्रेस सचिव जमील अहमद, जिला कांग्रेस सचिव निशा नागेश, जिला कांग्रेस सचिव सुशील बस्तरवार, विनीत बस्तरवार, अनिल रैकवार, विकास, सोनू नागेश, मयंक कलोसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

