


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, नर्मदापुरम तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों आंवरी, रोजड़ा, मिसरोद, कजलास एवं शैल द्वारा विकासखंड नर्मदापुरम, जिला नर्मदापुरम में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, सुरक्षा एवं स्वच्छता के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय से विशेष रूप से पधारे श्री दरयाव सिंह ने ग्राम आंवरी स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता हेतु कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभाग समन्वयक कोशलेश प्रताप तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है, इसलिए भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य हेतु जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ग्राम सरपंच श्रीमती वैजन्ती मेहरा, जिला समन्वयक पवन सहगल एवं ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कलश यात्रा का शुभारंभ विधिवत कलश पूजन के साथ हुआ, जिसमें मातृशक्ति एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में श्रमदान किया गया तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित जनसमुदाय को जल बचाने एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम के अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश मेहरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मुकेश गौर, सचिव बालकृष्ण गौर, हरिओम गौर, प्रशांत, शैलेन्द्र मेहरा, रामनारायण मेहरा, चिमन गौर, श्रीमती संध्या गौर, श्रीमती नमामि गौर, श्रीमती पिंकी गौर, छगन गौर, ओमप्रकाश दुबे, लखन गौर, टीकाराम गौर तथा रोजड़ा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा बनवारी एवं सचि चिमनलाल गौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार नामदेव द्वारा एवं आभार प्रदर्शन मुकेश गौर द्वारा किया गया।

