
नर्मदापुरम / कलेक्टर के आदेश पर गठित SIT टीम द्वारा निष्पक्ष जाँच नहीं कराये जाने से नाराज़ आदिवासियो ने रविवार बस स्टैंड सुखतवा में SDO वन विभाग अनिल विश्वकर्मा का पुतला जलाया और जमकर नारेबाज़ी किया ।
दरअसल कलेक्ट्रेट गेट में 24 घंटे चले धरना के पश्चात दिये ज्ञापन के बाद कलेक्टर द्वारा गठित SIT की बैठक ADM चैम्बर में 22/05/26 को हुई जहां केवल कमेटी के सदस्य शामिल हुए । कमेटी ने पीड़ित के बयान नहीं लिए और ना ही कमेटी में शामिल दो सदस्यों की बात सुनी, वन विभाग के कार्यवाही को ही आधार बनाकर एक कमरे में बैठ कर जाँच रिपोर्ट बना दिया गया, जो स्पष्ट दर्शाता है कि जाँच एकपक्षीय किया गया, जिसमें कमेटी सदस्य ने टीप में आपत्ति दर्ज कराया ।
पुतला दहन कर माँग रखा….
1. कमेटी की बैठक पुनः बुलाया जाए।
2. वन विभाग के कार्यवाही को हटाकर निष्पक्ष पीड़ितो के बयान कराए जाये।
3. तत्पश्चात् रिपोर्ट तैयार किया जाये।
सुखतवा बस स्टैंड में हमारा गांव संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश उईके एवं आदिवासी विकास परिषद (छात्र प्रभाग) आदिवासी युवा संघ के नेतृत्व में फॉरेस्ट एसडीओ अनिल विश्वकर्मा का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम, आदिवासी विकास परिषद से संगठन मंत्री शुभम लोबे, जनपद सदस्य विजय कावरे, ब्लॉक सचिव राजा ठाकरे, जनपद सदस्य संतोष सल्लाम,ब्लॉक अध्यक्ष निलेश मसकोले, विकास सेलुकर, सुमित सेलुकर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी देवेंद्र उइके एवं ब्लॉक महामंत्री राहुल चौहान, एवं बड़ी संख्या में आदिवासी युवा मौजूद रहे। उक्त जानकारी
दुर्गेश धुर्वे (प्रदेश संयोजक) हमारा गाँव संगठन मध्यप्रदेश, विजय कावरे (जनपद सदस्य केसला), आकाश कुशराम (आदिवासी युवा संघ प्रमुख) द्वारा दी गईं।

