
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी संगठनात्मक एवं जनजागरण कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सिवनी मालवा विधानसभा अंतर्गत शिवपुर मंडल के रीछी शक्ति केंद्र, शिवपुर शक्ति केंद्र एवं चपड़ाग्रहण शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम गुराड़िया जाट में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई।
कुंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित…..
बैठक को भाजपा जिला महामंत्री एवं शिवपुर मंडल प्रभारी कुंवर सिंह यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
हर बूथ पर “मन की बात” कार्यक्रम सुनाने का लिया संकल्प…..
बैठक के दौरान 31 मई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने और अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों, पर्यावरण दिवस एवं विश्व योग दिवस को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे उपस्थित…..
बैठक में कोऑपरेटिव बैंक नर्मदापुरम एवं हरदा के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित माहला, पूर्व सरपंच अजीत सिंह मंडलोई, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर, जयदीप चौहान, सोमेंद्र मंडलोई, मंडल महामंत्री ओपी राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद गुर्जर, अशोक शर्मा, रामशंकर जाट, दीपक जाट, नितिन साहू, प्रदीप साहू, जनपद सदस्य हरिओम कीर, प्रभुदयाल कीर, रामचंद्र राजपूत, रामविलास राजपूत, बसंत राजपूत, शुभम, भगवानदास, त्रिलोक सिंह राजपूत, श्रीकांत गौतम, देवेंद्र, शरद गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा दी गई।

