

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के तत्वावधान में नेहरू पार्क में संगीत कार्यक्रम सुरीला नर्मदापुरम में संगीत कलाकारों ने जमकर गीत गाकर शाम सुरीली की। इस सप्ताह पुराने नब्बे के दशक के गीतों की थीम पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। रविवार शाम को भी स्थानीय गायक कलाकारों ने नए पुराने फिल्मी गीत सुनाएं। इस दौरान नेहरू पार्क घूमने आए लोगों ने भी अपनी पसंद के गीत गुनगुनाएं। कार्यक्रम से जुड़े नितिन परिता ने बताया कि स्थानीय लोगों को संगीत का मंच देने के लिए ही यह कार्यक्रम है यहां पार्क घूमने आने वाले संगीत प्रेमी यहां से गीत गाकर खुश होकर जाते है। रविवार शाम को 35 संगीत कलाकारों ने अपने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मनीष परदेशी और संगीत गुरु कमल झा ने गायक कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेहरू पार्क घूमने आए लोगों ने संगीत का लुफ्त उठाया और स्थानीय कलाकारों की सराहना की।

