
इटारसी / प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं नर्मदापुरम जिले की महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रुपाली शर्मा 26 मई दोपहर 12:30 बजे इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस संगठन की विशेष मीटिंग लेंगी। जिसमें सभी मातृशक्ति दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं नर्मदापुरम जिला महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रुपाली शर्मा दिनांक 26 दिन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में उपस्थित रहेगी। साथ इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय उपस्थित रहेंगे।

