

नर्मदापुरम / जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद कापसे के मार्गदर्शन में एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड की परिवहन उप निरीक्षक शिवानी मुकाती और उनकी टीम के द्वारा यात्री बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान बसों को अग्नि शामक यंत्रों, इमरजेंसी द्वार ठीक नहीं होने, मेडिकल बॉक्स ना होने, पैनिक बटन ना होना, वाहनों की वैध दस्तावेजों की जांच करते हुए चालानी कारवाई की गई। अभियान में अब तक 40 से अधिक बसों की जांच की गई है। 10 से अधिक वाहनों पर 25,000 से अधिक की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। बिना परमिट चल रही एक बस को जब्त किया गया है। अचानक उड़नदस्ता के द्वारा की गई कारवाई से वाहन के मालिक एवं चालक सकते में आ गए। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह कारवाई लगातार जारी रहेगी। सुरक्षा मानकों के विरुद्ध चलने वाली बसों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

