
नर्मदापुरम / जिले के 8 थाना क्षेत्रों में मारपीट सहित गाली गलौज ओर जान से मारने की धमकी के एक दर्जन मामले दर्ज हुए हैं। सिवनी मालवा में 2 पथरौटा में 1 , देहात थाने में 4 केसला में 1 कोतवाली में 1 पिपरिया में 1 वनखेड़ी 1 डोलरिया में 1 इस प्रकार अलग अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की छुटपुट घटनाएं सामने आई है जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की है। बताया जा रहा है। केंद्रीय जेल के मुलाकात कक्ष खंड अ में पदस्थ एक महिला प्रहरी के साथ आरोपी सूरज कुचबंदिया निवासी ग्वालटोली ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए, अभद्र व्यवहार कर धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने फरियादी संतोष सिंह घोड़गे निवासी केंद्रीय जेल की रिपोर्ट पर आरोपी के सूरज कुचबंदिया के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। आरोपी जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने जेल आया था। इस दौरान मुलाकात कक्ष में पदस्थ महिला प्रहरी ने नियमानुसार कुछ दस्तावेज दिखाने कहा तो युवक ने अभद्र व्यवहार कर धमकी दी। इसके अलावा अन्य थानों में जो अलग अलग मामले दर्ज हुए हैं उसमें कही बगीचे से फूल तोड़ने को लेकर, तो कही गाली गलौज को लेकर ,तो कही खेत में रास्ते के विवाद को लेकर तो कही पुराने विवाद को लेकर आदि मारपीट ओर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

