नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा पुरुषोत्तम मास, अधिक मास के पावन माह में मां नर्मदा के किनारे सर्किट हाउस घाट स्थित मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया । जिसमें महिलाओं ने 33-33 बाती के दीपक बनाकर दीपदान किया । इस अवसर पर अन्न दान, जल दान, छाता, वस्त्र, जूते आदि का विशेष दान किया जाता है। सभी ने 33- 33 वस्तुओं के दान का संकल्प कर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष गायत्री, अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, महामंत्री रीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, सह मंत्री संतोष अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित समाज की महिलाएं उपस्थित हुईं।

