
नर्मदापुरम / विगत दिवस कलेक्टर गेट के सामने 24 घंटे चले धरना में गठित SIT की बैठक से मचा बवाल दिनांक 23 मई 2026 दिन शनिवार को इटारसी में समस्त सामाजिक संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई गई। इसमें वन विभाग द्वारा पीड़ित दो चौकीदार के संबंध में कलेक्टर द्वारा गठित SIT की बैठक अचानक दिनांक 22/05/26 को ADM चैम्बर में रखी गई। जहां वन विभाग द्वारा बनाया झूठा केस को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट तैयार किया, कमेटी के नामित सदस्य दुर्गेश एवं दुलेश ने आपत्ति दर्ज करते हुए कई बार कहा कि वन विभाग के ख़िलाफ़ ही लड़ाई है। इसलिए उस केस को अलग करके निष्पक्ष जाँच कराये एवं पीड़ितो के बयान भी पुनः गठित समिति के समक्ष हो परंतु शासकीय अधिकारियों ने सभी तथ्यों को सामने रखना उचित नहीं समझा ।
जिससे नाराज़ होकर संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी टीप में लिखा हम इस जाँच के निर्णय से संतुष्ट नहीं है एवं इस गतिविधि से असंतुष्ट सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि ने इटारसी नगर में बैठक कर निर्णय लिया कि 24/05/26 को SDO अनिल विश्वकर्मा और वन विभाग का पुतला दहन सुखतवा चौराहे पर किया जाएगा एवं कहा यदि ज़िला कलेक्टर ने बिना ज़ब्ती के बनाया झूठा केस वापस नहीं लिया, बंधक बनाने एवं करंट लगाने वाले अधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया, दोषी अधिकारियों को बर्खास्त नहीं किया तो पुनः उग्र आंदोलन के लिए आदिवासी समाज एवं शासन प्रशासन से आमने-सामने की टक्कर के लिए तैयार है।

