
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के सुरीला नर्मदापुरम मंच छोटे बच्चों को अपने संगीत का टेलेंट दिखाने के लिए लिटिल चैंप्स संगीत का आयोजन 31 मई को नेहरू पार्क में आयोजित करेगा। संगीत कार्यक्रम में 6 से 15 वर्ष के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस संगीत कार्यक्रम लिटिल का पोस्टर शनिवार शाम को आलाप संगीत विद्यालय में लांच किया गया। लिटिल चैंप्स का पोस्टर लांच पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, भाजयुमो अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, नर्मदापुर युवा मंडल के मनीष परदेशी व आलाप संगीत विद्यालय के डायरेक्टर कमल झा द्वारा किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने संगीत कलाकार भी उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान अपने संगीत का टैलेंट भी दिखाया। कार्यक्रम से जुड़े हरीश मांझी ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित आलाप संगीत विद्यालय में 6 से 15 वर्ष तक के लिटिल चैंप संगीत प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है। बगैर रजिस्ट्रेशन के किसी को भी संगीत की प्रस्तुति नहीं देने दी जाएगी। इस लिटिल चैंप्स कार्यक्रम में विजेताओं एवं अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले बच्चों को निःशुल्क संगीत की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

