
नर्मदापुरम / प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक के अंतर्गत शनिवार को नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र 4 एवं 7 के बूथ क्रमांक 11,12,21,22,24,136,237,138 मेहराघाट एवं जासलपुर में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी राजेश गौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा शक्ति केंद्र संगठन की मूल इकाई हैं और सक्रिय शक्ति केंद्र ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही इस माह की 31 तारीख को हमारे प्रधानमंत्री मंत्री का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को बूथ टोली के साथ सामूहिक रूप हमें सुनना है। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सभी से “संगठन गढ़े चलो” के भाव के साथ निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, मंडल महामंत्री हिमाचल सिंह, मंडल मंत्री बसंत कीर, अन्नपूर्णा पांडे, मनोज बानिया, श्री कांत बानिया, हीरालाल सराठे, राजेश कीर, संदीप सिंह चौहान, धनराज सैनी, हरिशंकर नायर, हन्नू, वीरेंद्र सिंह, कमल सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

