
इटारसी / कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि विगत कुछ दिनों में डीजल एवं पेट्रोल के दाम तीसरी बढ़ाए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम जनों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर केंद्र में सरकार बनाकर अब आम जनों को ठगने का काम कर रही है । जहां आमजन महंगाई से परेशान है वही सरकार द्वारा विगत कुछ दिनों में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ाकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि केंद्र की सरकार को आम जनों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से आमजनों की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के भी दाम बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। इससे आम जनों के घर का बजट बिगड़ सकता है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो यह भारतीय जनता पार्टी के लोग 10 पैसे भी बढ़ाने पर हंगामा करते थे परंतु अब कुछ दिनों में ही लगातार तीसरी बार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। परंतु अब उनका मौन होना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता की भूखी है जिसे आम जन की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सरकार से मांग की है कि आम जनों के हित में सरकार को तत्काल फैसला लेते हुए डीजल एवं पेट्रोल के दाम कम करना चाहिए जिससे कि आम जनों को राहत मिल सके। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

