
नर्मदापुरम / शनिवार को फ़्रेंड्स क्लब नर्मदापुरम की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य एजेंडा था कि हम सब महिलाओं को भी मिलकर भारत के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार आगामी एक वर्ष तक अपने जीवन में निम्न परिवर्तन के साथ रहना है। इस सम्बन्ध में दुर्गा भदौरिया ने कहा हम सब को रसोई की गैस की बचत करना चाहिये, इंडेक्सशन का उपयोग अधिक करना चाहिए। अमर ज्योति भदौरिया ने कहा श्री मोदी की मंशा अनुसार पैदल अधिक चलें, जिससे डीजल, पेट्रोल की बचत हो। नीरजा फौजदार ने कहा हम सबको साल भर सोने का क्रय नही करना है रूपये बचाकर रखना है।युद्ध के माहौल में न जाने कैसे संकट का सामना करना पड़ सकता है। अरुणा गंगराडे ने कहा जो हम सबको घर खर्च में रूपये मिलते है, उनको मित्तव्यायता से खर्च करें। बबीता विजयवर्गीय ने कहा निश्चित ही युद्ध के समय संकट का समय है, जिससे पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। बाकी सभी सदस्यों ने अपने विचार रख प्रत्येक कार्य का समर्थन किया। बैठक में दुर्गा भदौरिया, अमर ज्योति भदौरिया, नीरजा फौजदार, अरुणा गंगराडे, बबीता विजयवर्गीय, शिवा सिंह, मंजुला राजपूत, मीता विजयवर्गीय, राजेश पाल, निरूपमा अग्रवाल, ज्योति राजपूत, रूपाली अग्रवाल, तारा राजपूत, शैल राजपूत, सुचिता गंगराडे एवं नीलू राठौर आदि उपस्थित थीं एवं सभी ने साथ मिलकर प्रस्ताव पारित किया।

